मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- नगर कांग्रेस कमेटी कुंदरकी के नगर अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को दिया। कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर की जगह पुराने पोस्टपेड मीटर लगवाए जाए, जिससे गरीब उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार न पड़े। नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर पंचायत कुंदरकी में विद्युत विभाग ने घरों पर पुराने पोस्टपेड मीटर हटाकर नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए हैं, जिनके बिल सामान्य से कई गुना अधिक आ रहा है,इससे आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि नगर पंचायत कुंदरकी में 90 प्रतिशत आबादी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन चेताया क...