नोएडा, मई 28 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में स्मार्ट मीटर से रखरखाव शुल्क वसूलने के आरोप पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने आदेश दिया है। लोगों की शिकायत के बाद यूपीपीसीएल ने फिर एओए को आदेश जारी करना पड़ा है। सोसाइटी के लोगों ने मांग की है कि बिजली मीटर से किसी भी प्रकार का रखरखाव शुल्क न काटा जाए और बकाया रखरखाव शुल्क के नाम पर विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाए। गौरतलब है कि यूपीपीसीएल ने इस संबंध में सात मई 2025 को भी एओए को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद सोसाइटी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से लोगों से रखरखाव शुल्क वसूले जाने की शिकायतें लगातार मिलती रहीं हैं.

विभाग की स्थिति स्पष्ट बिजली निगम के पहले नोटिस का असर न होने पर विभाग ने दोबारा आदेश जारी कर अपनी स्थिति स्...