शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। जिले में शुक्रवार सुबह उस समय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब कई इलाकों में स्मार्ट मीटर के जरिए अचानक बिजली आपूर्ति काट दी गई। गोविंदगंज पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया। बताया कि अचानक बिजली गुल होने से घरों, दुकानों और छोटे कारोबारों पर असर पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बिजली बिल जमा कर दिया था, इसके बावजूद स्मार्ट मीटर सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी या अपडेट न होने की वजह से बिजली कनेक्शन दोबारा चालू नहीं हो पाया। कई लोगों ने भुगतान के बाद भी सप्लाई बहाल न होने की शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...