सहारनपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर मनिहारान,संवाददाता। नगर में स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बिजली कटने के डर से परेशान विद्युत उपभोक्ताओं की अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विद्युत बिल जमा कराने के लिए लम्बी लाइन लगी रही। जब से स्मार्ट मीटर लगे है। तब से उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कभी बिजली बिल न आने की समस्या तो कभी अचानक बत्ती गुल हो जाने से उपभोक्ता परेशान हो चुके है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नेगेटिव बैलेंस होते ही विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। नेगिटिव बैलेंस से अधिक का रिचार्ज कराना होता है। नेगेटिव बैलेंस होने पर एक दिन का समय मिलना चाहिए। उपभोक्ताओं अनिल जैन, गोरव, सचिन, संजय, अमन, मनोज ने बताया कि भुगतान होने के बाद भी स्मार्ट मीटर मे अपडेट होने में अधिक ...