कानपुर, अप्रैल 18 -- रसूलाबाद, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से लगाये गये स्मार्ट मीटर लोगों की मुसीबत बन गये हैं। किसी भी समय रिचार्ज खत्म होने पर बिजली बंद हो रही है। कम पढ़े लिखे लोग व बिना स्मार्ट फोन वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलायें रसूलाबाद तहसील पहुंची और उनके पुराने मीटर वापस कराने की मांग उठाई। शनिवार को रसूलाबाद कस्बे के कबीर नगर व आजाद नगर वार्ड की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर स्मार्ट मीटर से निजात दिलाने की मांग की। महिलाओं ने मीटर हटवाने को लेकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शनिवार को रसूलाबाद कस्बे के आजाद नगर व कबीर नगर वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, परेशान महिलाओं ने पार्षद का घेराव किया, विधायक तक पहुंची शिका...