महोबा, अप्रैल 30 -- महोबा, संवाददाता। स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। परेशान उपभोक्ता बिजली विभाग में बिल जमा कराने और आपूर्ति बहाल कराने के लिए सुबह से शात तक पहुंच रहे है। सोलर लगवाने के बाद भी नेट बिलिंग न होने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बिजली विभाग और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़कर उपभोक्ताओं को टाल रहे है। उपभोक्ता विभाग और कंपनी के बीच घनचक्कर बनकर रह गया है। इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे है। कीरत सागर सब स्टेशन में सुबह से ही बिजली गुल होने से परेशान उपभोक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो जाता है। गुरुवार को मलकपुरा निवासी राकेश कुमार, गांधी नगर मालती देवी, सीता राम आदि ने बताया कि स्मार्ट मीटर रीचार्ज कराने के बाद तेजी से बैलेंस कट जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.