महाराजगंज, फरवरी 18 -- भगवानपुर। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनगर निवासिनी सुशीला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिजली विभाग के खिलाफ पुराने विद्युत मीटर को निकाल कर स्मार्ट मीटर लगाने पर गलत बिल आने की शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि बीते 10 जुलाई को बिजली विभाग के द्वारा पुराना मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया है। विद्युत मीटर बदलते समय कुल विद्युत खपत 676 यूनिट थी, जिसका भुगतान वह 8500 रुपये कर चुकी है। इसके बावजूद विद्युत स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल दो लाख छियालिस हजार रुपये आ गया है। इस मामले में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.