देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने जानकारी दी है कि देवघर जिला में अभी स्मार्ट मीटर रिचार्ज मोड में नहीं बदला जाएगा। कहा कि जिले में केवल पुराना मीटर बदल कर नया स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को बिलिंग की सुविधा ऑनलाइन मिलेगा। कहा कि इससे सही बिलिंग एवं सटीक रिडींग उपलब्ध होगा। विद्युत उपभोक्ता बिजली खपत की जानकारी अपने मोबाईल पर देख सकते हैं। हर महीने ससमय बिलिंग होगा, जिससे उपभोक्ताओं को अपना बिल समय पर मोबाईल से मिल जाएगा। उपभोक्ताओं द्वारा दिया गया उनके मोबाईल नंबर के व्हाट्सअप नंबर पर बिजली बिल प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए विद्युत उपभोक्ताओं को अपना व्हाट्सअप नंबर कार्यालय में दर्ज करवाना होगा। इससे ओभर रिडिंग तथा बिल गड़बड़ी से उपभोक्ताओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.