अमरोहा, अप्रैल 13 -- हसनपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने का आरोप लगाते हुए सोमवार को महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुराने मीटर लगाने की मांग की।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि लगातार बढ़ते बिजली बिल से वह परेशान हैं। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। कई लोगों ने बताया कि पहले जहां सामान्य बिल आता था, वहीं अब दोगुना या उससे अधिक बिल आ रहा है। इसके अलावा मीटर रीडिंग में भी अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि एडवांस बिल जमा करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति काटी जा रही है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा महिलाओं द्वारा मांग की गई कि ह...