एटा, अप्रैल 13 -- स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुविधा नहीं बड़ी मुसीबत लेकर आए हैं। शहर में प्रीपेड मीटर लगवाने वाले हजारों उपभोक्ता इन दिनों तकनीकी खामियों और निगम की लापरवाही की दोहरी मार झेल रहे हैं। आलम यह है कि ऑनलाइन बिल भुगतान करने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन का सिस्टम अपडेट नहीं हो रहा। इसके चलते पैसे कटने के बाद भी उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल है। इतना ही नहीं स्मार्ट मीटर में एडवांस बिल भुगतान करने के बाद भी कुछ ही दिनों में बैलेंस खत्म होने से परेशान उपभोक्ता मीटर को पोस्टपेड मोड पर कराने की अर्जी लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाला जुलूस, ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन विभिन्न मोहल्लों से लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं जहां उपभोक्ताओं ने समय पर रिचार्ज या बिल भुगतान क...