बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था तकनीकी खामियों के चलते परेशानी का कारण बनती जा रही है। बिजली का बिल जमा करने के बावजूद घंटों तक आपूर्ति बहाल न होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। विभाग का दावा है कि भुगतान के दो घंटे के अंदर कनेक्शन स्वत: जुड़ जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बैलेंस खत्म होते ही बिजली तत्काल काट दी जाती है, लेकिन रिचार्ज करने के बाद भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई मामलों में चार से छह घंटे तो कहीं 24 घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। मीटर डाटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सर्वर पर अत्यधिक दबाव के चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है। एक साथ बड़ी संख्या में रिचार्ज और रिकनेक्शन रिक्वेस्ट आने से सिस्टम धीमा पड़ जाता है, जिससे कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। विभाग ...