कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष विद्युत विभाग से संबंधित कामों की समीक्षा की गई। डीएम ने स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही परेशानियों के साथ उसके विषय में जागरुकता बढ़ाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहाकि कि स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य में किसी प्रकार का भ्रम न रहे, इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अंतर्गत पम्पलेट तैयार कर ग्रामों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए जाएं तथा व्यापक रूप से वितरित किए जाएं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के परीक्षण को दो हजार कनेक्शनों पर लगा चेक मीटर साथ ही टोल फ्री नंबरों ...