रामपुर, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर व्यवस्था के चलते आ रही समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैलेंस समाप्त होते ही तत्काल बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। वहीं, पेड़ों की टहनियों की छंटाई के नाम पर बार-बार और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने की शिकायत भी की गई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट हुए उपभोक्ता, एप से खुद करने लगे मीटर रिचार्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.