लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को उपभोक्ता हितैषी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक तकनीक आधारित तथा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा एवं राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत को हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था की पड़ताल करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने खुद संभाला बिजली का मोर्चा, फीडर वाइज मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करने का निर्देशस्मार्ट मीटर शिकायतों की प्रक्रिया मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में आमजन को समयबद्ध और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर क...