वरीय संवाददाता, जून 1 -- स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। आप बिजली का उपभोग करते रहें और आपका बैलेंस कितना भी माइनस में क्यूं न चला जाए, घर की बिजली नहीं कटेगी। इससे आपको पूरी तरह राहत मिलेगी। पोस्टपेड उपभोक्ताओं की तरह बिजली की सुविधा अनवरत मिलेगी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ना होगा। तभी इसका लाभ मिल सकेगा। लगातार इस योजना से लोग जुड़ते जा रहे हैं। पेसू के पश्चिमी डिविजन में तीन हजार लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर इसका लाभ ले रहे हैं। इनका बैलेंस माइनस में जाने पर बिजली नहीं कट रही है।स्मार्ट मीटर वाले पोस्टपेड उपभोक्ता बन जाएंगे सोलर पैनल लगाने पर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता पोस्टपेड उपभोक्ता बन जाएंगे। इसमें ऐसी तकनीक लगाई गई है कि सोलर पैनल से कित...