रोहित मिश्र, मई 11 -- UP News: स्मार्ट मीटर ग्राहकों के लिए एक और खुशखबरी की खबर है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्ट पेड करने के साथ ही स्मार्ट के नाम पर हुई अतिरिक्त वसूली की रकम पावर कॉरपोरेशन इसी महीने से वापस करना शुरू कर देगा। तकरीबन पांच लाख उपभोक्ताओं को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा वापस करने हैं। 2,800 रुपये के बजाय उपभोक्ताओं से मीटर के 6,016 रुपये लिए गए थे। यानी हर ग्राहक को करीब 3200 रुपए वापस मिलेंगे। उपभोक्ताओं को रकम वापसी के फैसले पर फाइल संस्तुति की प्रक्रिया में है। सितंबर 2025 में पावर कॉरपोरेशन ने सभी नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर के साथ प्रीपेड मोड में देने के आदेश दिए थे। कनेक्शन की दरें तय करने वाली कॉस्ट डाटा बुक में स्मार्ट मीटर के दाम तय नहीं किए गए थे। बावजूद इसके पावर कॉरपोरेशन ने सिंगल फेज कनेक्शन वाले मीटरों के लिए 6,01...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.