रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न और बिजली विभाग कर्मचारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय द्वारा बिजली उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। मनमाने और तानाशाही रवैया अपनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना पुलिस की मौजूदगी में यह प्रीपेड मीटर जबरन लगाने से उपभोक्ता परेशाान हैं। अगर कोई विरोध करता है तो शासनादेश का हवाला दे देते हैं। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति नहीं लगे स्मार्ट मीटर, पोस्टपेड सेवा की जाए लागू लिहाजा इस तानाशाही को रोका जाए और उपभोक्ता की सहमति के बाद ह...