मथुरा, अप्रैल 18 -- स्मार्ट मीटर लगाने गयी टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों की विद्युत टीम से काफी नोकझोंक भी हुयी। लोगों के आक्रोश को देखते हुये टीम बैरंग लौट गयी। शुक्रवार को विद्युत विभाग के जूनियर इजीनियर के निर्देशन में स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम कोसीकलां के भगवती मंदिर स्थित मुहल्ला में पहुंची। टीम के सदस्य घरों पर लगे विद्युत मीटरों को बिना किसी को सूचना दिये उखाड़ने लगे। मीटरों को उखड़ता देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और दर्जनों की संख्या में महिलायें और लोग सड़कों पर आ गये। उन्होंने जेई सहित अन्य कर्मचारियों का घेराव किया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आक्रोश, बिजली दफ्तरों पर भीड़ लोगों का कहना है कि पहले से घरों में मीटर लगे हुये हैं और भुगतान समय पर किया जा रहा है। अब जो विभाग द्वारा मीटर लगा...