अलीगढ़, जनवरी 3 -- अकराबाद, संवाददाता। गांव सिकंदरपुर में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे स्मार्ट मीटर के विरोध में हैं और अपने घरों पर इन्हें नहीं लगने देंगे। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध कर रहे लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए टीम को बिना मीटर लगाए लौटना पड़ा। स्मार्ट मीटर का विरोध करने वालों में मंगल सिंह, बलवीर सिंह, झान सिंह, कपूरचंद्र, ओमपाल, वीरपाल, राकेश, हरवीर, भूरी सिंह, रज्जू सिंह, जयपाल सिंह, राजेश, विनोद और विपिन कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। मामले के संबंध में अवर अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीण स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध कर रहे हैं। ग्...