स्मार्ट मीटर लगाने पर विद्युत मजदूर पंचायत का विरोध
गाजीपुर, अप्रैल 29 -- गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा ने कर्मचारियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को लालदरवाजा में आयोजित बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष द्वारा नए मीटर न लगाने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कर्मचारियों को डरा-धमकाकर मीटर लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। संगठन ने इसे कर्मचारियों के अधिकारों का हनन बताया। संरक्षक शिव दर्शन सिंह ने भी अधिकारियों से आदेशों का पालन करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जबरन मीटर लगाना बंद नहीं हुआ तो गाजीपुर सर्किल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.