फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। मुराइनटोला उपकेंद्र के तहत गंदा नाला के पास सक्सेज स्टोरी में चयनित मुराइनटोला उपकेंद्र के लोकल फीडर में उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच करते समय बिजली विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्ले वासियों ने टीम को मीटर लगाने से रोकने के साथ ही टीम को घेरकर जमकर हंगामा काटा, वहीं दोनो पक्षों से चौकी में तहरीर दी गई है। सक्सेज स्टोरी फीडर में मुराइनटोला उपकेंद्र के लोकल फीडर को चुना गया है। शीर्ष अफसरों के निर्देशों पर विभागीय टीम द्वारा मोहल्ले में बिजली चोरी, ओटीएस, पुराने मीटरों को हटवाकर नए स्मार्ट मीटरों को लगवाए जाने के साथ ही लाइनलॉस कम करने व अन्य अनियमितताओं की जांच शुक्रवार की सुबह की जा रही थी। इसी बीच मोहल्ले वासियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर बिजली टीम का विरोध जताना शुरू कर दिया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.