बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। शहर की न्यू कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कॉलोनी के मीटर का तार काट दिए। विरोध करने पर उन्होंने जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा दिया। कॉलोनी निवासी विधवा महिला बबीता का कहना है कि वह स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहती थीं, बावजूद इसके कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि नया स्मार्ट मीटर असामान्य रूप से तेज चल रहा है, जबकि सभी विद्युत उपकरण बंद होने के बाद भी मीटर की रीडिंग बढ़ती रहती है। वहीं पुराना मीटर सही ढंग से कार्य कर रहा था। प्रदर्शन के दौरान ललीता सहित अन्य महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर को पुन: चालू करने की मांग की। लोगों ने अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौपा। जिसमें चेतावनी दी यदि समस्या का समाधान नही हुआ, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.