स्मार्ट मीटर लगवाने को लेकर किया जागरूक
शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- जिले में 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के लाभ बताए गए।अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन जब स्मार्ट मीटर के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तो उपभोक्ताओं ने स्वयं आगे आकर स्मार्ट मीटर लगवाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य पारदर्शी और सटीक बिलिंग व्यवस्था लागू करना है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.