स्मार्ट मीटर लगवाएं उपभोक्ता, रुकेगी बिजली की बर्बादी
उरई, मार्च 31 -- उरई। स्मार्ट मीटर प्रमाणित तकनीक है। इसमें मोबाइल रिचार्ज की तरह उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी और बिजली का दुरुपयोग भी रुकेगा। उक्त बात डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन में कही। कहा स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें हर घंटे बिजली की खपत की निगरानी हो सकेगी साथ ही प्रीपेड पर दो प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। साथ ही सटीक और पारदर्शी ढंग से बिलिंग की सुविधा के साथ नियमित और सुरक्षा धनराशि को भी प्रीपेड बैलेंस में क्रेडिट किया जाएगा। कहा भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा स्मार्ट मीटर अनिवार्य किए जा रहे हैं और पुराने मीटरों को चरणवद्व तरीके से पुनस्थापित किया जाएगा। बताया कि उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से घर बैठे बिजली उपयोग की जानकारी कर सकेंगे। साथ ही यूपीआई, पेटीएम, गूगल पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.