रोहित मिश्र, अप्रैल 19 -- UP News : स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता भले ही समिति जांचेगी, लेकिन बिजली कंपनियां खुद इसके लगने के बाद खपत बढ़ने की बात स्वीकार कर चुकी हैं। इस साल फरवरी में बिजली कंपनियों ने नियामक आयोग में जवाब दाखिल कर इसकी जानकारी दी थी। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत में सबसे ज्यादा इजाफा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के इलाकों में देखने को मिला था जबकि मध्यांचल में अंतर सबसे कम रहा था। बिजली दरों पर सुनवाई के पहले नियामक आयोग ने सभी बिजली कंपनियों से स्मार्ट मीटर पर जवाब मांगा था। बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर के दौरान बिजली खपत और स्मार्ट मीटर के बाद बिजली खपत की तुलनात्मक जानकारी दी थी। सभी कंपनियों के आंकड़ों में साफ है कि बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मध्यांचल में औसतन 3.61%, पूर्वांचल...