बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- बेन, निज संवाददाता। प्रखंड की खैरा पंचायत के वार्ड नंबर 12 ग्राम कृपागंज में नल-जल मोटर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। बिजली बिल का भुगतान पंचायती राज विभाग द्वारा किया जाता है। स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं होने से यह मोटर बुधवार से बंद हो गया। इस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। राहुल कुमार, दिनेश कुमार, पिंटु व अन्य ने बताया कि इसक सूचना संबंधित पदाधिकारियों व कर्मचारियों को बार-बार दी गयी। लेकिन, अब तक इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- विद्युत उपभोक्ताओं को छका रहा स्मार्ट मीटर, बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...