उन्नाव, फरवरी 13 -- उन्नाव। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद अपेक्षित गति से पीछे है। पीडी नगर सब स्टेशन को छोड़कर अधिकांश ग्रामीण और नगरीय इलाकों में मीटर लगाने का काम कागजों तक सीमित रहा। मेसर्स कोलारिस संस्था ने तय समय पर किसी भी सब स्टेशन को पूरी तरह स्मार्ट नहीं किया। मगरवारा, शुक्लागंज और पुरवा क्षेत्र को छोड़ बाकी ग्रामीण इलाकों में भी काम सुस्त गति से चल रहा है। रिमाइंडर पत्र के बावजूद कई बार उच्च अधिकारियों ने चेतावनी दी, लेकिन ढुलमुल रवैया हावी रहा। जिले की नोडल निकाय उन्नाव में अब तक पुराने मीटर भी घरों से नहीं हटाए गए। शहर में करीब 89 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें घरेलू उपभोक्ता सबसे ज्यादा हैं। चार हजार के करीब वाणिज्यिक कनेक्शन भी शामिल हैं। वर्तमान में बिजली विभाग न तो शत-प्रतिशत बिल वसूली कर पा रहा है और न ही चोरी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.