गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होने की वजह से शहर की अधिकतर ट्रैफिक लाइट और सिग्नल बंद हैं। इस कारण विभिन्न चौराहे पर जाम लग रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम के बिल जमा नहीं करने से बिजली काट दी गई है। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने भुगतान के लिए फाइल मांगी है।निगम ने शहर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर ट्रैफिक लाइट और सिग्नल लगाए हैं। इसके अलावा आईटीएमएस के तहत भी करीब 41 स्थानों पर 800 कैमरे लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर से कैमरे चल रहे हैं। बिजली के बिल का भुगतान नगर निगम करता है, लेकिन प्रीपेड मीटर में बैलेंस नेगेटिव होने से बिजली कट गई है। इस कारण ज्यादातर कैमरे और सिग्नल बंद हो गए। ऐसे में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। चौराहे और तिराहे पर जाम लग रहा है। कई ज...