देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता UPPCL SAART APP डाउनलोड कर डे टू डे का विद्युत खपत का डेटा देख सकते हैं। उपभोक्ता प्री पेड रिचार्ज कर अपनी रीडिंग की निगरानी कर सकते हैं।यह बातें उन्होंने सोमवार को अपने कार्य कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग कुल घरेलू व कमर्शियल विधा के कुल सवा पांच लाख उपभोक्ता हैं। जिसमें अब तक चारों डिविजनों में कुल लगभग 69 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लग चुका है। मार्च 27 तक कुल 3 लाख 52 हजार कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है।स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी है। उपभोक्ताओं के मीटर अधिक चलने की शिकायतों को संज्ञान लेत...