गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- -पूर्व में हुए भ्रष्टाचार पर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने निर्देशगाजियाबाद, संजीव वर्मा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति अश्विनी त्यागी ने कहा कि स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को बिल या अन्य किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी विधान परिषद की विनियमन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की है। इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 67 बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में सभापति ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए। बैठक में प्राधिकरण, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, परिवहन, लोक निर्माण एवं शिक्षा विभाग सहि...