लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- बिजली महकमे के द्वारा क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। विभाग ने कस्बा सहित तमाम अन्य क्षेत्रों में भी जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। कुछ समय बीतने के बाद बिलिंग में लगातार शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। इससे उपभोक्ता में काफी रोष है। कस्बा निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि 15 दिन पूर्व एक हजार का बिल जमा किया था। दो दिन पूर्व एक हजार रुपए के लगभग के बिल का मैसेज आ गया है। इसके अलावा दिनेश के 177 रुपए बकाए पर बिजली कट गई। श्यामलाल के 70 रुपए बकाया पर ही कनेक्शन कट गया। यह भी पढ़ें- नहीं लगाना होगा चक्कर, ना ही ओवर बिलिंग का डर इसके अलावा अन्य तमाम उपभोक्ताओं की भी काफी शिकायतें सामने आ रही है। यहां तक की कई उपभोक्ताओं ने महीने में दो बार दो-दो हजार बिल के मैसेज आने की शिकायत...