मथुरा, अप्रैल 7 -- देहात क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। आरोप है कि मीटर लगाने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दिए बिना ही मीटर स्थापित कर आगे बढ़ जाते हैं। मांट उपखंड क्षेत्र में अब तक एक हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर लगवाने के लिए दबाव बनाया जाता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बनती है। जानकारी के अभाव में बिना सूचना के विद्युत कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को यह भी स्पष्ट नहीं है कि बिल किस ऐप के माध्यम से जमा किया जाए। पहले मीटर रीडर बिल उपलब्ध कराता था, लेकिन अब न तो बिल मिल रहा है और न ही कोई संदेश, जिससे उन्हें बकाया राशि की जानकारी हो सके। कई उपभोक्ताओं को कनेक्शन कटने के बाद ही जानकारी मिलती...