स्मार्ट मीटर बना लोगों के लिए सिरदर्द, 50 यूनिट खपत पर आया 22 हजार का बिल, तो किसी का 64 हजार का बिल
गोड्डा, सितम्बर 8 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। इस माह स्मार्ट मीटर से जारी हुए कई बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। कहीं 40 यूनिट की खपत पर 21,858 रुपये का बिल पहुंच गया है तो कहीं करीब 50 यूनिट बिजली खपत के बाद 22 हजार रुपये से अधिक का बिल जारी कर दिया गया। किसी उपभोक्ता को 64 हजार तो किसी को 16 हजार का बिल आया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह समस्या एक दो लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले बड़ी संख्या में उपभोक्ता इससे परेशान हैं। शहर के गौतम कुमार ने बताया कि उनकी दुकान का बिजली बिल सामान्य तौर पर 700 से 800 रुपये के आसपास आता था। अचानक इस बार 13 हजार रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया। वहीं निशांत कुमार ने कहा कि शुरुआत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.