अमरोहा, अप्रैल 16 -- प्रीपेड स्मार्ट मीटर का रिचार्ज कराने के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने से परेशान मोहल्ला सुबोध नगर के बाशिंदों का बुधवार को धैर्य जवाब दे गया। करीब 100 से ज्यादा महिलाओं ने डबल-नाइन बिजलीघर के बराबर में एसडीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर की जगह पुराना पोस्टपेड मीटर लगवाने की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। सभासद यशपाल सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने गलत बिल आने, मीटर तेज चलने और रिचार्ज के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने की एसडीओ राजकुमार मिश्रा से शिकायत की। परेशानी का सबब बने मीटर को न बदलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने संग आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- प्री स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.