झांसी, अप्रैल 17 -- झांसी। कुछ माह पहले ही बिजली विभाग ने घर घर दस्तक देकर सभी के पोस्ट पेड मीटर से प्री पेड मीटर लगा दिए थे। अब बिजली विभाग के मीटर तेजी से दौड़ रहे है और अचानक से बिजली भी घर की गायब हो रही है। जिसका सीधा प्रभाव गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों पर अधिक पड़ रहा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कांग्रेस ने मुख्य अभियंता से आरटीआई से सूचना मांगी पर, जवाब में चौकाने वाला मिला। इधर सदर विधायक भाजपा ने भी अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झांसी महानगर के हालात बता दिए। मांग की है कि प्री पेड मीटर पोस्ट पेड करा दिए जाएं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर प्री पेड मीटर पर जनता में बढ़ गया आक्रोश पिछले कई दिनों से लगातार स्मार्ट मीटर लोगों के बीच सुर्खियों में है। कई लोगों के घरों की अचानक बिजली गुल हो रही है और बाकी पड़ोस की बिजली आती देख चौंक रहे है। का...