मथुरा, अप्रैल 2 -- क्षेत्र में लगाए स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या मैसेज के ही बकाया दर्शाते हुए बिजली काटी जा रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को कस्बे में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अचानक विच्छेदित हो गए। शुरुआत में लोगों को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि यह स्मार्ट मीटर की गणना के आधार पर की गई कार्रवाई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कनेक्शन काटने से पहले कोई सूचना नहीं दी जाती और बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में घंटों लग जाते हैं।कस्बा स्थित विभागीय काउंटर पर उपभोक्ता कर्मचारियों से उलझते नजर आए। कर्मचारियों ने एप के माध्यम से सूचना मिलने की बात कही, लेकिन अधिकांश उपभोक्ता विभागीय एप से अनजान हैं। पंकज अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.