लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। बिजली विभाग अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर तेज चलने और समय पर बिल ना मिलने की शिकायत भी उपभोक्ता कर रहे हैं। जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण मीटर का विरोध भी हो रहा है। रविवार को सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में धौरहरा के किसान नेता शशिकांत अवस्थी किसानों से स्मार्ट मीटर ना लगवाने की अपील कर रहे हैं। ईसानगर उपखंड के बेल्तुआ में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। वीडियो में दावा किया गया है कि किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद फिलहाल बिजली विभाग की टीम बैरंग वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...