बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। मालवीय रोड स्थित हाइडिल कॉलोनी में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले बिजली कर्मियों के घरों की बिजली सप्लाई काट दी गई। बिजली विभाग कर्मियों के यहां मीटर लगाने के लिए कई दिनों से अभियान चला रहा है। कई जगह इसे लेकर विरोध हो रहा है और टीम को वापस लौटना पड़ा है। आला अधिकारियों पर मीटर लगवाने का दबाव है, इसलिए बार-बार मीटर लगाने के लिए टीम घरों पर भेजी जा रही है। एसडीओ अमहट आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी बिजली विभाग के स्टॉफ जिनके यहां एलएमवी-10 कनेक्शन लगा है, उन पर कॉरपोरेशन के निर्देश पर मीटर लगाए जा रहे हैं। अधिकांश लोगों के यहां मीटर लग भी चुके हैं। बुधवार को टीम ने मालवीय रोड स्थित कालोनी में मीटर लगाया है। अधीक्षण अभियंता खुर्शीद अहमद ने बताया कि कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वालों के कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली कर्मी अ...