मेरठ, मार्च 30 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के बैनर चले सोमवार को व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर से आ रही परेशानियों एवं स्मार्ट मीटर लगाने में संबंधित कंपनी की मनमानी के खिलाफ विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता दफ्तर पर भूख हड़ताल की। प्रदर्शन कर धरना दिया। स्मार्ट मीटर से आ रही समस्याओं के समाधान के साथ ही स्मार्ट मीटर हटवाए जाने की मांग उठाई। दिनभर नारेबाजी-हंगामे के बाद शाम को मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय गुरजीत सिंह ने व्यापारियों से वार्ता की और ज्ञापन लिया। उनके आश्वासन के बाद व्यापारियों ने आंदोलन स्थगित किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के बैनर तले सोमवार को व्यापारी विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता प्रथम एवं द्वितीय के कार्यालय पर जुटे। संगठन के प्रांत...