महोबा, अप्रैल 18 -- महोबा, संवाददाता। जिले में स्मार्टमीटरों का विरोध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। स्मार्ट मीटर के विरोध में विद्युत सब स्टेशन में उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। मनमाने तरीके से आ रहे बिल के विरोध में उपभोक्ताओं ने हंगामा काटते हुए जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से बिल की समस्या अधिक न होने पर स्मार्ट मीटर उखाड़कर विभाग में जमा करने का ऐलान किया है। उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इन दिनों स्मार्ट मीटर का विरोध बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कीरत सागर स्थित विद्युत सब स्टेशन में उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने जताया विरोध उपभोक्ता ओमप्रकाश ने कहा कि पहले एक हजार रुपये बिल आता था मगर स्मार्ट मीटर के...