मथुरा, अप्रैल 21 -- शहर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। बिल जमा होने के बावजूद बिजली कटने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मसानी रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मसानी उपखंड कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद उनकी बिजली काट दी गई। लोगों का कहना है कि बिना किसी मैसेज या पूर्व सूचना के ही सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गये। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामे के बीच हाईवे जाम, गुस्साई महिलाएं प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं के अनुसार पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था बिगड़ी हुई है। वे लगातार बिजली...