मथुरा, मार्च 26 -- पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कॉलोनीवासी एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए और स्मार्ट मीटर लगवाने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाना पड़ा। यहां से टीम वापस लौट गयी। गुरुवार की सांय जैसे ही विद्युत विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बस स्टैण्ड स्थित पंजाबी कॉलोनी में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों के पास वैध पहचान पत्र नहीं थे और बिना अनुमति घरों में पुराने मीटरों को हटाकर नये स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। कॉलोनीवासियों ने इसे जबरन कार्रवाई बताते हुए का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.