मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। नागरिक एकता समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव फैजान सलमानी ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सहमति उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा रहे हैं और मामूली बकाया पर भी बिजली काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति बहाल करने में देरी हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बताया कि इस संबंध में ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...