स्मार्ट मीटर को पूर्णतया करें बंद और घोटाले की हो जांच : सपा
फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, कुकिंग गैस सिलेंडर की किल्लत समेत अन्य समस्याओं को लेकर सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निजात की मांग की। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. आजम खान के नेतृत्व में अन्य फ्रंटल संगठनों के तमाम सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और महंगाई आदि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान हो रहा है। कच्चे तेल के आधार पर इसका मूल्य निर्धारण किया जाए। वहीं गैस सिलेंडरों की लगातार कीमत वृद्धि पर रोक लगाई जाए। यह भी पढ़ें- महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन महिलाओं के उत्पीड़न लगातार बढ़ रहे हैं, इस पर रोक लगाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.