बागपत, फरवरी 16 -- बागपत। बिजली विभाग के द्वारा जिलेभर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। ज्यादात्तर उपभोक्ताओें के मन में एक सवाल है कि स्मार्ट मीटर तेज दौड़ रहा है। इसलिए उपभोक्ता टेंशन न लें। बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं के यहां चेक मीटर के रूप में पुराना मीटर लगाया जा रहा है। पुराने मीटर की मदद से उपभोक्ता रीडिंग को चेक कर सकते हैं। नए मीटर व पुराने मीटर में रीडिंग सही है या नहीं। बिजली विभाग के द्वारा दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को हाईटेक बनाने के लिए उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए बिल दिया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी दी जा रही है। जिले में अब तक 10 हजार से अधिक उपभ...