फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। रविवार को दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र ककरऊ कोठी पर स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामा एवं नारेबाजी की। एसएसओ का घेराव भी किया। महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं के विरोध को देखते हुए विद्युत कर्मचारियों में अफरा- तफरी मच गई। लगभग आधा घंटे तक महिलाएं नए सिस्टम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती रहीं। बिजलीघर पर अचानक महिलाओं की भीड़ देखकर विद्युत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एसएसओ ने आक्रोशित महिलाओं को समझाया कि इस समस्या का हल उनके पास नहीं है अधिकारियों से संपर्क किया जाए। गुस्साई महिलाओं ने कार्यालय को घेर लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं प्रियंका सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर...