मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ शहर से लेकर देहात तक स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ता रोजाना हंगामा एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सोफीपुर की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर सुविधा के बजाय परेशानी का सबक बन रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के यहां बिना सहमति के पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया। पहले के मुकाबले नया स्मार्ट मीटर लगने पर अधिक बिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बगैर सहमति के लगाए स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर देने पर आक्रोश जताया और कहा कि इन्हें पोस्टपेड मीटर में तब्दील किया जाए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान ...