पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िलाध्यक्ष के आह्वान पर जिले भर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध जताया। जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में एक साथ प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज़िला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष एमए जिलानी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। आरोप लगाया कि इन मीटरों की रीडिंग सामान्य से बहुत तेज़ है, जिससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। व्यापारियों ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक स्मार्ट मीटरों की तकनीकी शुद्धता की निष्पक्ष जाँच नहीं हो जाती, तब...