इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- इटावा। स्मार्ट मीटर से अनाप-शनाप बिल आने से गुस्साए व्यापारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शास्त्री चौराहे पर सांकेतिक रूप से स्मार्ट मीटर की डमी को फूंका। स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग कर अधीक्षण अभियंता को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहर के शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन किया। मांग की गई कि प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर लगाए जाएं। प्रीपेड मीटर लगाते समय प्रीपेड मीटर के संचालन से संबंधित मैन्युअल उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए। प्रीपेड मीटर की पांच साल की गारंटी दी जाए और गारंटी कार्ड मीटर लगाते समय उपभोक्ता को मिले। यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर की समस्याओं के विरोध में भड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.