लखनऊ, जून 1 -- राजधानी में स्मार्ट मीटर हटाने और निजीकरण प्रक्रिया के खिलाफ एडवा के नेतृत्व में महिलाओं ने सोमवार को मध्यांचल विद्युत निगम एमडी मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उग्र महिलाओं ने 'स्मार्ट मीटर धोखा है', 'बिजली का निजीकरण नहीं चलेगा', '10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज वापस लो' व '300 यूनिट बिजली मुफ्त करों', जैसे नारे लगाते हुए गोखले मार्ग पर पैदल मार्च किया। इस दौरान सीपीएम की जिला सचिव मधु गर्ग ने कहा कि स्मार्ट मीटर का लगाया जाना बिजली के निजीकरण की ओर एक कदम है। इससे न केवल आम जनता के लिए बिजली महंगी होगी, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की छंटनी भी तेज होगी। गर्ग ने सवाल उठाया कि भले ही सरकार ने नए मीटरों पर रोक लगाई है, लेकिन जो 75 लाख स्मार्ट मीटर पहले ही जबरन लगाए जा चुके हैं, उन उपभोक्ताओं को राहत कब मिलेगी? एडवा की प्रदेश अध्यक...